‘‘संकट में घबराना नहीं चाहिए’’
महाभारत की दूसरी लोककथा में इस कहानी को पढ़ें। इस कड़ी में यह सत्ताइसवीं कथा का प्रकाशन हुआ है। यह धारावाहिक आपको कैसा लग रहा है, इस बारे में आपके विचार अपेक्षित हैं।
प्रस्तुत कथा एक बुद्धिमान चूहे पलित की है, जिसने संकट में अपनी बुद्धिमानी से न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि एक संदेश भी हम सभी को दे गया कि जब आवश्यकता हो, तो किसी से भी मित्रता कर लेनी चाहिए, किन्तु यदि सबल मित्र है, तो उससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
नीचे दिये लिंक को क्लिक करें या नीचे दिये चित्र में इस कथा को पढ़ें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up2077.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=2077&page=10&date=03-04-2017
सादर
विश्वजीत ‘सपन’
सम्मानित मित्रो,
महाभारत की कथाओं के क्रम में पच्चीसवीं कड़ी के रूप में प्रस्तुत है ‘‘दमयन्ती और नल का पुनर्मिलन’’। हमने अब तक देखा कि नल एवं दमयन्ती एक-दूसरे से अलग हो गये। उन्हें नाना प्रकार के कष्टों से गुज़रना पड़ा। जहाँ दमयन्ती अभी भी राजा नल की तलाश में थी, वहीं राजा नल युक्ति से अपना राज्य वापस पाने के लिये प्रयासरत थे। तब दमयन्ती ने किस प्रकार राजा नल को पहचाना और उनसे मिली, अब इस कथा में वर्णित है।
कथा पढ़ने के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up2045.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=2045&page=10&date=20-03-2017
सादर
विश्वजीत ‘सपन’
सम्मानित मित्रो,
महाभारत की कथा के रूप में चौबीसवीं कड़ी में प्रस्तुत है - ‘‘राजा नल एवं दमयन्ती’’ की कथा का चतुर्थ भाग - ‘‘नल एवं दमयन्ती की दुर्लभ यात्रायें’’।
मित्रों, हमने देखा कि राजा नल दमयन्ती को सोती छोड़कर वन में चले जाते हैं कि वह अपने पिता के पास लौट जायेगी, किन्तु दमयन्ती ऐसा नहीं करती और अपनी खोज जारी रखती है। उधर राजा नल भी भटकने लगते हैं और उन्हें कहाँ-कहाँ जाना पड़ता है, क्या-क्या करना पड़ता है, इस भाग में वर्णित है। दैव संयोग से ऐसा हो रहा है, इसका आभास दमयन्ती होता है।
कथा पढ़ने के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up2029.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=2029&page=10&date=13-03-2017
विश्वजीत 'सपन'
सम्मानित मित्रो,
महाभारत की कथाओं में तेईसवीं कड़ी के रूप में प्रस्तुत है - ‘‘दमयन्ती का विरह’’।
देवताओं के होते हुए भी दमयन्ती ने राजा नल का वरण किया और वे सुख से रहने लगे। उधर कलियुग और द्वापर भी उसी स्वयंवर में भाग लेने जा रहे थे, किन्तु जब उन्हें पता चला कि दमयन्ती ने देवताओं को छोड़कर राजा नल से विवाह किया, तो उन्होंने इसे अपमान समझा। वे इसका दण्ड देने की योजना बनाने लगे। उनकी कुटिल योजना क्या बनती है? किस प्रकार राजा नल एवं दमयन्ती के जीवन में कठिनाइयों के दौर प्रारंभ होते हैं। अब इस कथा में पढ़िये।
पढ़ने के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up1997.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=1997&page=10&date=27-02-2017
सादर
विश्वजीत ‘सपन’
सम्मानित मित्रो,
महाभारत की कथा के क्रम में बाइसवीं कड़ी के रूप में प्रस्तुत है - ‘‘दमयन्ती की दुविधा - भाग 2’’।
हमने पढ़ा था कि राजा नल दमयन्ती के स्वयंवर में जा रहे थे। मार्ग में देवतागण मिले। उन्होंने उन्हें अपना दूत बनकर दमयन्ती के पास जाने को कहा। दूतकार्य समाप्त कर राजा नल पुनः देवताओं के पास गये। जब राजा नल ने भी स्वयंवर में प्रतिभाग करने की अनुमति माँगी, तो देवतागण घबरा गये कि उनके रहते दमयन्ती किसी और का वरण नहीं करेगी, तब देवताओं ने एक चाल चली। पढ़ें और आनंद लें।
नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/paper.php?news=1977&page=6&date=20-02-2017
सादर
विश्वजीत ‘सपन’
सम्मानित मित्रगण,
महाभारत की कहानियों के क्रम में प्रस्तुत है इसकी इक्कीसवीं कड़ी, जिसमें प्रस्तुत है ‘‘राजा नल’’ एवं ‘‘दमयन्ती’’ की कथा। यह कथा अत्यंन्त ही रोचक एवं पठनीय है। असल में जब यात्रा के क्रम में युधिष्ठिर महर्षि बृहदश्व से कहते हैं कि उनके जैसा दुर्भाग्यशाली राजा और कौन होगा? उनका राज्य हड़प लिया गया, उन्हें देश निकाला दे दिया गया, वे वन-वन भटक रहे हैं, उनकी पत्नी द्रौपदी को भी अपमानित किया गया आदि। तब महर्षि बृहदाश्व उन्हें सांत्वना देने के लिये नल एवं दमयन्ती की कथा सुनाते हैं कि इनके जीवन में तो अत्यधिक कठिन समय आया था। कथा बड़ी है, अतः इसे कई भागों में प्रस्तुत किया जायेगा। इसी कड़ी में प्रस्तुत है प्रथम भाग - ‘‘दमयन्ती का स्वयंवर - भाग 1’’।
इसे पढ़ने के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up1961.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=1961&page=6&date=13-02-2017
सादर
विश्वजीत ‘सपन’
सम्मानित मित्रगण,
महाभारत की कहानी के क्रम में बीसवीं कहानी ‘‘देवयानी का हठ’’ का दूसरा एवं अंतिम भाग प्रस्तुत है। हमने पहले भाग में पढ़ा कि देवयानी और शर्मिष्ठा में झगड़ा होता है। देवयानी नगर से जाने की बात करती है और असुरराज वृषपर्वा उसे मनाते हैं। देवयानी इस शर्त पर रुकती है कि शर्मिष्ठा उसकी दासी बनकर रहेगी।
अब इस भाग में पता चलता है कि राजा ययाति का संबंध शर्मिष्ठा के साथ होता है और किस प्रकार देवयानी को इसका पता चलता है। तब वह क्या करती है? कैसे राजा ययाति अचानक बूढ़े हो जाते हैं और अपने उत्तराधिकारी का चयन करते हैं।
पढ़ने के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up1949.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=1949&page=10&date=08-02-2017
विश्वजीत ‘सपन’
सम्मानित मित्रगण,
महाभारत की कथाओं में उन्ननीवीं कड़ी के रूप में प्रस्तुत है ‘‘देवयानी का हठ’’ का पहला भाग। महाभारत के आदिपर्व में वैशम्पायन जी जनमेजय से देवताओं एवं असुरों के मध्य युद्धों एवं कच की संजीवनी विद्या को सीखने के बारे में बताया। इसी मध्य उन्होंने देवयानी एवं शमिष्ठा की कहानी भी बताई। देवयानी शुक्राचार्य की पुत्री थी और उसका झगड़ा असुरराज वृषपर्वा की पुत्री शर्मिष्ठा के साथ हुआ करता था। एक दिन अवसर पाकर किस प्रकार देवयानी ने बदला लिया, इस कथा में वर्णित है।
पढ़ने के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up1933.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=1933&page=10&date=30-01-2017
विश्वजीत 'सपन'
सम्मानित मित्रगण,
महाभारत की कथा की कड़ी में सत्रहवीं कथा का प्रकाशन।
‘‘क्षत्राणी विदुला का उद्बोधन’’
सिंधुराज संजय के पराजित हो जाने पर वह भयभीत हो जाता है। युद्धभूमि छोड़कर भाग जाता है। उसकी माता विदुला को यह पसंद नहीं आता। तब वह किस प्रकार अपने पुत्र को प्रेरित करती है, ताकि संधुराज अपने खोये राज्य को प्राप्त कर सके। कर्तव्य से विमुख को अपने कर्तव्य पथ पर लाने की यह कथा सभी के जीवन के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण है।
इसे पढ़ने के लिये नीचे दिये लिंक को क्लिक करें।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up1884.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=1884&page=10&date=16-01-2017
सादर
विश्वजीत ‘सपन’
प्रिय मित्रो,
महाभारत की कहानी की 16 वीं कड़ी प्रस्तुत है।
किस प्रकार अर्जुन को श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा के प्रति अनुराग होता है और किन परिस्थितियों में उसका हरण होता है, इस कहानी के माध्यम से जाना जा सकता है।
इसे पढ़ने के लिये नीचे दो लिंक दिये गये हैं। पहला सीधे समाचार पत्र पर ले जाता है तथा दूसरा उसके पीडीएफ पर। कोई भी लिंक पढ़ने के लिये प्रयोग में लाया जा सकता है।
http://pawanprawah.com/admin/photo/up1868.pdf
http://pawanprawah.com/paper.php?news=1868&page=10&date=09-01-2017
आपके सुझावों एवं आपकी प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
सादर
विश्वजीत ‘सपन’